Recent Posts

Seo Services
Seo Services

Sote Samay Shareer Mein Kiya HoTa Hai - सोते समय शरीर क्या करता है?

Sote Samay Shareer Mein Kiya HoTa Hai

Sote Samay Shareer Mein Kiya HoTa Hai             

Sote Samay Shareer Mein Kiya HoTa Hai - प्रकृति के चक्र की तरह ही नींद का भी चक्र होता है। शरीर तय समय पर आराम चाहता है। नींद पूरी नहीं हो से थकान, चेहरे पर झुर्रियां, आंखों के नीचे काला घेरा, शरीर में दर्द, अपच, कब्ज, तनाव व वजन बढऩे जैसी समस्याएं होती हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घटती है।
ये दिक्कतें हो सकती
कम नींद से आलस्य, थकान, अरुचि जैसी समस्याएं होती हैं। लोगों के स्वभाव में बदलाव, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, तनाव और डिप्रेशन हो सकता है।
याद्दाश्त : जितनी देर सोते हैं उतनी देर में दिमाग नई ऊर्जा के साथ तरोताजा हो जाता है। नींद पूरी न होने से याददाश्त से जुड़ी परेशानियां होती हैं।
खाने की तीव्र इच्छा : अधूरी नींद से लोगों में मीठी चीजें और जंकफूड खाने की क्रेविंग (तीव्र इच्छा) होती है। मधुमेह का खतरा बढ़ता है।
हृदय संबंधी : नींद पूरी नहीं होने से शरीर में विषाक्त पदार्थों की सफाई नहीं हो पाती है। इससे उच्च रक्तचाप और हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
हड्डी-जोड़ संबंधी : नींद की कमी से हड्डियों में मौजूद मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे जोड़ों में दर्द हो सकता है।
ये गलतियां न करें
- देर रात पार्टी व खाने की आदत
- सोने से पूर्व मोबाइल-टीवी देखना
- चाय-कॉफी, धूम्रपान, अल्कोहल
- सोने से पूर्व स्नैक्स-मीठा न खाएं
- दिन की बातों पर तनाव नहीं लें
...तो आएगी सुकून की नींद
- सोने से 2 घंटे पहले करें भोजन, पाचन रहेगा दुरुस्त
- तय समय पर सोएं, ब्लू लाइट बंद करें। किताबें पढ़ें।
- सोने से पहले 30 मिनट पैदल टहलें, गुनगुना दूध पीएं।
- पैरों को गुनगुने पानी से धोएं, तलवों की मसाज करें।
- नियमित योग-प्राणायाम या कोई व्यायाम जरूर करें।
उम्र के अनुसार नींद
नवजात (0-3 माह)- 14 से 17 घंटे
ध्यान दें : 19 घंटे से ज्यादा न सोने दें।
शिशु (4-11 माह)- 12 से 15 घंटे
जरूरी बात : 10 घंटे से कम व 18 घंटे से अधिक न सोने दें।
बच्चा (1-2 साल)- 11 से 14 घंटे
जरूर जानें : 9 घंटे से कम, 16 घंटे से अधिक नुकसानदेय
स्कूल पूर्व की उम्र (3-5 साल)- 10 से 13 घंटे
आवश्यक: 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज़्यादा नींद नहीं।
स्कूली बच्चे (6-13 साल)- 9 से 11 घंटे
महत्त्वपूर्ण : 7 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नींद ठीक नहीं
किशोरावस्था (14-17 साल)- 8 से 10 घंटे
सावधानी: 7 से कम और 11 घंटे से ज्यादा की नींद ठीक नहीं
युवा (18-25 साल)- 7 से 9 घंटे
याद रखें : 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नुकसानदेय
वयस्क-बुजुर्ग (26-64 साल)- 7 से 9 घंटे
नींद कम हो या ज्यादा, शरीर के जैविक चक्र पर असर डालती हैं।
(स्रोत : नेशनल स्लीप फाउंडेशन)
- डॉ.नरेंद्र खिप्पल, सीनियर चेस्ट फिजिशियन, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर



Sote Samay Shareer Mein Kiya HoTa Hai - सोते समय शरीर क्या करता है? Sote Samay Shareer Mein Kiya HoTa Hai - सोते समय शरीर क्या करता है? Reviewed by health on January 18, 2019 Rating: 5

No comments:

ads 728x90 B
Powered by Blogger.