![]() |
Apnayein Ye Panch Tips Sadabahar Rahegi Sehat |
1.रोज एक घंटा व्यायाम करना
फिट रहने के लिए आपको पसीना बहाने की आदत डालनी चाहिए। सुबह या शाम का फिटनेस रूटीन बनाइए। अगर समय नहीं है तो घर पर ही स्कीपिंग या योगा आदि कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि व्यायाम का यह समय एक घंटे से कम न हो। नियमित व्यायाम से हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
2. दिनभर में दो घंटे से ज्यादा स्क्रीन नहीं देखना
दिन में दो घंटे से ज्यादा किसी भी स्क्रीन को मत देखिए क्योंकि ऐसा करना एक लत है और समय के साथ-साथ सेहत से भी खिलवाड़ है। लेकिन अगर ऐसा करना भी पड़े तो एक-एक घंटे के अंतराल में अपनी सीट से उठते रहें। दिन में दो से तीन बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
3. तीन बार दूध या उससे बने उत्पादों का प्रयोग करें
यदि आप दिनभर में अधिकतम तीन बार दूध या उससे बने उत्पादों को लेते हैं तो आपको विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन आसानी से मिल जाते हैं। इनसे शरीर को कैल्शियम मिलता है जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं और मांसपेशियों को ताकत मिलती है।
4. दिन में कम से कम 4लीटर पानी पिएं
सर्दी के दिनों में पानी पीना भूल जाते हैं तो दफ्तर या स्टडी की टेबल पर ही बोतल भरकर रख लें। खुद को हाइड्रेट रखेंगे तो शरीर में ताजगी और ऊर्जा का स्तर बना रहेगा। पर्याप्त पानी से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
5. दिन भर में पांच बार फल व सब्जियां खाएं
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हैल्दी रहने के लिए हमें दिनभर में तीन से पांच बार सब्जियों और फलों की थोड़ी-थोड़ी मात्रा जरूर खानी चाहिए। इससे कैंसर और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
Apnayein Ye Panch Tips Sadabahar Rahegi Sehat - अपनाएं ये पांच टिप्स, सदाबहार रहेगी सेहत
Reviewed by health
on
February 02, 2019
Rating:
No comments:
Post a Comment