कई मर्ज में उपयोगी है गुनगुना पानी, जानें इसके फायदे/Kai marj me upayogee hai gunguna pani, jaanen iske faiyade

Kai marj me upayogee hai gunguna pani, jaanen iske faiyade
गुनगुना पानी लाइपोलाजर होता है जो शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम कर वजन घटाता है। इसका आंतरिक और बाहृय दोनों तरह से प्रयोग किया जा सकता है।
आंतरिक प्रयोग : गुनगुना पानी म्यूकोलाइटिस होता है जो फेफड़ों में जमे कफ को दूर करता है। इससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है और आपका ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त होता है।
बाहृय प्रयोग : हल्के गुनगुने पानी से नहाने या सिकाई करने से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में आराम मिलता है। इस पानी में 10 मिनट तक एड़ियां रखने से दर्द कम होता है। गले में दर्द होने पर हल्का नमक डालकर गरारे करने से लाभ होता है।
ये भी ध्यान रखें -
पतले होने के चक्कर में कई लोग सालों तक गुनगुना पानी पीते रहते हैं लेकिन ऐसा करना नुकसानदायी हो सकता है। इससे आंतों की कार्यक्षमता और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है, साथ ही आलस और बेचैनी बढ़ती है। इलाज के तौर पर हफ्ते, 10 दिन या एक माह तक इसका प्रयोग किया जा सकता है।
पतले होने के चक्कर में कई लोग सालों तक गुनगुना पानी पीते रहते हैं लेकिन ऐसा करना नुकसानदायी हो सकता है। इससे आंतों की कार्यक्षमता और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है, साथ ही आलस और बेचैनी बढ़ती है। इलाज के तौर पर हफ्ते, 10 दिन या एक माह तक इसका प्रयोग किया जा सकता है।
कई मर्ज में उपयोगी है गुनगुना पानी, जानें इसके फायदे/Kai marj me upayogee hai gunguna pani, jaanen iske faiyade
Reviewed by health
on
December 28, 2018
Rating:
No comments:
Post a Comment