Recent Posts

Seo Services
Seo Services

Sehat Ka Khazana Hai Dhaniya - सेहत का खजाना है धनिया

Sehat Ka Khazana Hai Dhaniya

Sehat Ka Khazana Hai Dhaniya             

Sehat Ka Khazana Hai Dhaniya - भारतीय रसाेर्इ में पाया जाने वाला हरा पत्तीदार व सूखा धनिया सेहत का खजाना है। धनिए में जहां आर्थराइटिस, डायबिटीज दूर करने के गुण हाेते हैं वहीं चेहरे की सुंदरता बढ़ाने आैर पाचन क्रिया सही रखने के पाेषक तत्व भी हाेते हैं। आइए जानते हैं धनिए के सेहत भरे गुणाें के बारे में :-

आर्थराइटिस में उपयाेगी
जो लोग आर्थराइटिस से पीड़ित हैं, उन्हें धनिए के इस्तेमाल से लाभ होता है। इसे भोजन में शामिल करने से जोड़ों की सूजन कम होती है और इस रोग को बढऩे से रोका जा सकता है। आर्थराइटिस में जोड़ों में सूजन और दर्द के लक्षण उभरने लगते हैं। यह सूजन आइनफ्लैमेटरी साइटोकिन्स नामक मेडिएटर पदार्थ के स्राव के कारण होती है, जिससे मरीज को चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों में काफी असहजता महसूस होती है। रोजाना सब्जी या चटनी में इस्तेमाल किया गया धनिया मेडिएटर पदार्थ को शरीर में बनने से रोकता है जिससे आर्थराइटिस के कारण आई सूजन में कमी आती है।

पाचन क्रिया दुरुस्त
रोजाना धनिए की चटनी खाने से पाचन प्रक्रिया दुरुस्त होती है। धनिए में आयरन भरपूर मात्रा में होता है इसलिए इसके रोजाना प्रयोग से एनीमिया की समस्या में लाभ होता है।

झाइयां करे दूर
झाइयां होने पर धनिए को पानी में उबाल लें और उस पानी के ठंडा होने पर चेहरा धोएं। ऐसा दो हफ्ते तक करने से लाभ होगा। यह विटामिन ए से भरपूर होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

डायबिटीज में फायदेमंद
धनिया खून में शर्करा के लेवल को कम करता है इसलिए इसका सेवन करने से इंसुलिन का स्तर सही बना रहता है यहीं कारण है कि धनिए का सेवन करना डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। धनिया खाने से शुगर जैसी समस्या से राहत मिलती है।

वजन कम करें
धनिए के बीज वजन कम करने के लिए उपयोगी होते हैं। गर्म पानी में उबाल कर इनकी चाय बना कर लगातार कुछ दिन पीने से वजन कम होता है।



Sehat Ka Khazana Hai Dhaniya - सेहत का खजाना है धनिया Sehat Ka Khazana Hai Dhaniya - सेहत का खजाना है धनिया Reviewed by health on January 18, 2019 Rating: 5

No comments:

ads 728x90 B
Powered by Blogger.