Recent Posts

Seo Services
Seo Services

Kamzor Hai Nazar To Istarah Pakdein Pen - कमजाेर है नजर ताे इस तरह से पकड़ें पेन

Kamzor Hai Nazar To Istarah Pakdein Pen

Kamzor Hai Nazar To Istarah Pakdein Pen             

Kamzor Hai Nazar To Istarah Pakdein Pen - अगर कभी ऐसा अंदेशा हो कि आपको एक आंख से कुछ कम दिखने लगा है तो सचेत हो जाएं। एक आंख कमजोर हो या उससे कम दिखे और उस की सही देखभाल न की जाए तो नजर दोष बढ़ जाता है।

इसलिए होता है ऐसा :
पोषक तत्वों की कमी, एक आंख में ट्यूमर होने, आंख के लेंस में गड़बड़ी, मोतियाबिंद या कोई चोट लगने से भी हो सकता है।

व्यायाम से लाभ: नाक की सीध में पेन या पैंसिल पकड़ें। पेन की नोक पर नजर टिकाकर उसे फिर धीरे-धीरे नाक के पास लगभग 10 सेंटीमीटर दूर तक ले आएंं। जिस आंख से ठीक दिख रहा है, उसे हाथ से बंद करके जिससे कम दिख रहा है उसे देखें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज दिन में दो से तीन बार की जा सकती है।

जरूरी है जांचें
बचपन में कई बार माता-पिता बच्चों की आंख संबंधी परेशानी की शिकायत पर ध्यान नहीं देते। इसलिए कई बार उन्हें पता ही नहीं चलता कि बच्चे की एक आंख कमजोर है। ऐसे में सही नजर वाली आंख पर देखने का सारा दारोमदार आ जाता है और दूसरी आंख हमेशा के लिए सुस्त हो जाती है इसे एंबायलोपिया कहते हैं। इसलिए आंखों की जांच तीन साल की उम्र में जरूर करानी चाहिए, फिर हर दो साल के बाद आंखों की जांच कराते रहना चाहिए। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर होने पर हर साल आंखों की जांच कराएं।



Kamzor Hai Nazar To Istarah Pakdein Pen - कमजाेर है नजर ताे इस तरह से पकड़ें पेन Kamzor Hai Nazar To Istarah Pakdein Pen - कमजाेर है नजर ताे इस तरह से पकड़ें पेन Reviewed by health on January 18, 2019 Rating: 5

No comments:

ads 728x90 B
Powered by Blogger.