Recent Posts

Seo Services
Seo Services

इन सवालों के जवाब से जानें क्या आप कुदरत से सीखते हैं सेहत का सबक in savalon ke javab se janen kya aap kudrat se sikhte hain sehat ka sabak

 अर्धचन्द्राकार,नुक्ता,nukta shabd,nukta meaning,nukta ke udaharan,nukta ka prayog,nukta in hindi words,nukta in hindi vyakaran,nukta in hindi grammar,nukta in hindi grammar examples,nukta in hindi,nukta hindi vyakaran,nukta hindi grammar,nukta grammar,aagat dhwani words in hindi,aagat dhwani in hindi,nukta wale shabdin savalon ke javab se janen kya aap kudrat se sikhte hain sehat ka sabak 
healthy life - सेहत तभी अच्छी रह सकती है, जब हम कुदरत से सबक लें और उन पर अमल करें। नीचे दिए सवालों के जवाब देकर खुद ही परख लें कि आप कुछ सीख रहे हैं या नहीं?
1. कुदरत को सिर्फ एक डॉक्टर के रूप में देखते हैं और वह भी लगभग आखिरी विकल्प के रूप में?
अ: सहमत
ब: असहमत
2. कुदरत का अनुशासन आपको प्रभावित तो करता है, लेकिन आप उसे अपना नहीं पाते?
अ: सहमत
ब: असहमत
3. आप कुदरत या प्रकृति के रूपों को सिर्फ देखने या मन को अच्छा लगने वाला मानते हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
4. कुदरती माहौल आपको तभी अच्छा लगता है जब वह सुंदर, व्यवस्थित या सुविधाजनक हो?
अ: सहमत
ब: असहमत
5. आपके लिए सुबह की हवा, धूप, पौधों, पशुओं, बाग-बगीचों आदि के लिए जरा भी समय नहीं है ?
अ: सहमत
ब: असहमत
6. आपकी समझ से ज्ञान किताबों में या इंटरनेट पर भरा पड़ा है और आप वहीं से सीखते हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
7. आपकी बातों या बहस में कुदरत और सेहत से जुड़े विषय लगभग अछूते रहते हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
8. आपके लिए कुदरत से दोस्ती करना संभव नहीं क्योंकि आपकी जिम्मेदारियां ही कुछ ऐसी हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
9. आप समझते हैं कि कुदरत से सेहत को जोड़ेंगे तो, तन-मन की समस्याएं दूर हो सकती हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
स्कोर और एनालिसिस -
आपकी सेहत और कुदरत 'दूर-दूर' है: छह या उससे ज्यादा विचारों से सहमत हैं, तो आप सेहत के साथ कुदरत के रिश्तों को समझ नहीं पा रहे हैं। हो सकता है कि, आपकी समस्याओं का कारण भी यही हो। अपने अंदर सुधार लाएं, लेकिन उसकी प्रेरणा आपको अपने आसपास से ही मिलेगी। लोगों से कम और कुदरत से ज्यादा सीखेंगे तो, सुधार की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाएंगी।
आपकी सेहत और कुदरत 'दोस्त' है: यदि आप छह या उससेे ज्यादा बातों से असहमत हैं, तो आपकी सेहत और कुदरत में एक अच्छा संबंध है। आपकी सोच और विचारों में भी कुदरत के विभिन्न रूपों का योगदान नजर आता है। यकीनन आपके लिए कुदरत एक प्रेरणादायी शिक्षक है और आप उसके दुलारे शिष्य हैं।



इन सवालों के जवाब से जानें क्या आप कुदरत से सीखते हैं सेहत का सबक in savalon ke javab se janen kya aap kudrat se sikhte hain sehat ka sabak इन सवालों के जवाब से जानें क्या आप कुदरत से सीखते हैं सेहत का सबक  in savalon ke javab se janen kya aap kudrat se sikhte hain sehat ka sabak Reviewed by health on December 17, 2018 Rating: 5

No comments:

ads 728x90 B
Powered by Blogger.