Recent Posts

Seo Services
Seo Services

Body and Soul - खुशहाल जीवन के हैं ये 5 सूत्र, हमेशा रखें ध्यान/Khushahaal jiwan ke ye hai 5 sootra , hamesha dhyaan rakhen

Khushahaal jiwan ke ye hai 5 sootra , hamesha dhyaan rakhen


Khushahaal jiwan ke ye hai 5 sootra , hamesha dhyaan rakhen


कर्इ बार एेसा हाेता है कि हमारे पास दुनिया की सब सुख सुविधाएं हाेती हैं। लेकिन फिर भी कहीं मन में एक खालीपन, एक गुस्सा सा रहता है। जिसकी वजह से हम अच्छी चीजाें काे भी नकारात्मक भाव से देखते हैं। अाैर यह भाव हमें अंदर ही अंदर खाेखला कर देता है।अगर हम एक खुशहाल जीवन बिताना चाहते हैं ताे अपनी साेच काे सकारात्मक रखना जरूरी हाे जाता है। आइए जानते है किन चीजाें काे अपने से दूर कर हम खुशहाल जीवन जी सकते हैं :-
गलत सोच:हमें जितने तनाव मिलते हैं, उनमें से करीब 80 फीसदी हम खुद पैदा करते हैं। यह हमारे देखने का नजरिया है, जो दुख या खुशी की वजह बनता है। चीजों को देखने का नजरिया बदलने से तनाव खत्म होता है।
अहम:
अक्सर लोग अहम यानी इगो की वजह से तनाव से ग्रसित रहते हैं। अपने नकली अहम की वजह से अक्सर लोग दूसरों से उलझते रहते हैं। इस अहम को मन से निकाल दें तो तनाव से राहत मिल जाएगी।
आकर्षण:
ऐसी चीजों की चाहत करना, जो आपके पास नहीं हैं या फिर उन्हें अपने पास रखने की कोशिश करना, जो आपकी नहीं है, तनाव पैदा करता है। किसी से भी इतना जुड़ाव न रखें कि वह दुख और तनाव की वजह बन जाए।
नफरत:
किसी चीज को नकारना या किसी से नफरत या फिर किसी ऐसे काम को दोबारा करने से बचना, जिसे करने का आपका अनुभव अच्छा नहीं रहा हो, आपको तकलीफ देता है। मसलन, आप किसी से नफरत करेंगे और वह सामने होगा तो आपको तनाव होगा ही। ऐसे में जरूरी है कि आप नफरत के भाव से खुद को दूर रखें।
डर:
मन में कोई भी शक, शुबहा, आशंका या डर रखना मसलन बूढ़े होने का डर, नकारे जाने का डर, फेल होने का डर आदि ऐसे भाव हैं, जिनसे किसी को भी तनाव आता है। इस डर काे मन से निकाल फेंकना ही खुशहाल जीवन की कुंजी है।



Body and Soul - खुशहाल जीवन के हैं ये 5 सूत्र, हमेशा रखें ध्यान/Khushahaal jiwan ke ye hai 5 sootra , hamesha dhyaan rakhen Body and Soul - खुशहाल जीवन के हैं ये 5 सूत्र, हमेशा रखें ध्यान/Khushahaal jiwan ke ye hai 5 sootra , hamesha dhyaan rakhen Reviewed by health on December 14, 2018 Rating: 5

No comments:

ads 728x90 B
Powered by Blogger.