Recent Posts

Seo Services
Seo Services

Beauty tips hindi - इस तरह करें मेकअप, ताकि खूबसूरत दिखें आंखें/Is tarah karen mekup, taaki khoobasoorat dikhen aankhen ?

Is tarah karen mekup, taaki khoobasoorat dikhen aankhen ?,makeup karne ka tarika,makeup at home,how to do makeup,makeup kaise kare,makeup video,makeup,मेकप,मेकअप कैसे करे,मेकअप,मेकअप टिप्स,मेकअप का सामान,मेकअप करना,मेकअप कैसे करते हैं


Is tarah karen mekup, taaki khoobasoorat dikhen aankhen ?


खूबसूरत आंखें न सिर्फ आपको बेहतरीन लुक देती हैं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद भी लगाती हैं। आमतौर पर बड़ी आंखें खूबसूरत मानी जाती हैं मगर कुछ लोगों की आंखें छोटी होती है।लेकिन अगर आप सही मेकअप करती हैं, तो आपकी छोटी आंखें भी आकर्षक दिखने लगती हैं। आइए जानते हैं ऐसे एक्सपर्ट ट्रिक्स के बारे में जाे आपकी आंखाें की खूबसूरती बढ़ा दे :-
प्राइमर व फाउंडेशन से दें बेस
प्राइमर मेकअप को लंबें समय तक टिका कर रखता है। मसकारा, लाइनर या शैडो लगाने से पहले आप प्राइमर और फाउंडेशन को लगा लें। इसकी मदद से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल और दाग-धब्‍बे आदि छुप जाते है। इसके बाद ही आगे का मेकअप करें।
कंसीलर से छुपाएं डार्क सर्कल्स
आई-मेकअप करने के बाद आंखों के आस-पास के हिस्से को साफ जरूर कर लें और यदि काले घेरे हैं तो उस पर कंसीलर का प्रयोग करके लूज पाउडर लगाएं। इससे आंखों की चमक बढ़ जाती है।
सही रखें आई-ब्रो का शेप
आंखों के नेचुरल आकार के अनुसार आई-ब्रो शेप रखने से आपकी आंखें खूबसूरत और बड़ी नजर आती है। आई मेकअप करने से पहले आई-ब्रो जरुर बनवाएँ और उन्हें कंघी की मदद से सेट करें। सही शेप के लिए ब्लैक या ब्राउन पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे यह नेचुरल लगे।

आर्टीफिशियल आईलैशेस
पलकों को घना व खूबसूरत लुक देने के लिए आर्टीफिशियल आईलैशेस लगवा सकती हैं या आईलैश कर्लर की सहायता से लैशेस को कर्ल कर मस्कारा की डबल कोट लगा सकती हैं। मसकारा से आपकी आंखों को बड़ा लुक तो मिलेगा ही साथ ही इससे आंखों की सुंदरता भी बढ़ती है। मसकारा, आंखों पर ऊपरी और निचली पलकों पर लगाया जाता है। इसे लगाने से आंखों की पलकें सीधी हो जाती है और वह सामान्‍य से बड़ी दिखती है। आप चाहें तो पलकों को घुमाकर भी मसकारा लगा सकती हैं।
आईशैडो का प्रयाेग
आईशैडो से आंखों के ऊपर का स्‍पेस ज्‍यादा लगता है, इससे आंखे बड़ी लगने लगती है। आईलिड के बाहरी किनारे पर हल्के रंग का पाउडर आई शेडो लगाऎं। क्रीज पर डार्क शैडो एप्लाई करें। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आंखों पर पेल, शिमर, आई शैडो आदि का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे कुछ शेड्स हमेशा अच्‍छे लगते है जैसे - ब्‍लैक, ग्रे या पर्पल। अगर आप कॉलेज गोईंग गर्ल है तो पिंक, ब्राउन या मैरून जैसे रंग भी लगा सकती है। आईशैडो को लाइनर और मसकारा लगाने के बाद ही लगाएं।



Beauty tips hindi - इस तरह करें मेकअप, ताकि खूबसूरत दिखें आंखें/Is tarah karen mekup, taaki khoobasoorat dikhen aankhen ? Beauty tips hindi - इस तरह करें मेकअप, ताकि खूबसूरत दिखें आंखें/Is tarah karen mekup, taaki khoobasoorat dikhen aankhen ? Reviewed by health on December 21, 2018 Rating: 5

No comments:

ads 728x90 B
Powered by Blogger.