
आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार हजारा या गेंदे का फूल बुखार ठीक करने, इंफेक्शन दूर करने, सर्दी-जुकाम, रक्तस्त्राव रोकने और सामान्य चोट व सूजन में काफी फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं गेंदे के फूलों के औषधीय उपयोगों के बारे में।
दाद : गेंदे के फूलों का रस दिन में तीन बार दाद पर लगाएं। इससे दाद आसानी से ठीक हो जाता है।
दमा-खांसी : गेंदे के बीज को मिश्री के साथ पीस लें, इसकी एक चम्मच मात्रा को एक कप पानी के साथ मिलाकर दिन में तीन बार पीएं। इससे दमा और खांसी जैसी समस्या में आराम मिलेगा।
मूत्र विकार : 10 ग्राम गेंदे के पत्ते पीसकर इसके रस में मिश्री मिलाकर दिन में 3 बार पीएं। इससे सभी प्रकार के मूत्र विकारों में फायदा होगा।
दांतों में दर्द : गेंदे के पत्ते का काढ़ा बनाकर, इससे कुल्ला करें। इससे दांतों के दर्द में फायदा होगा।
बुखार में फायदेमंद -
बुखार : इसके फूलों का रस 1-2 ग्राम चटाने से मरीज को बुखार व बदन दर्द में राहत मिलती है।
कान में दर्द : गेंदे के पौधे के पत्तों का रस हल्का गर्म करके कान में 2-3 बूंद डालें। इससे कान का दर्द ठीक हो जाएगा।
आंखों में दर्द : गेंदे के पौधे के पत्ते पीसकर टिकिया बना लें। टिकिया को बंद आंखों पर रखें, राहत मिलेगी।
सर्दियों में बहुत फायदेमंद है गेंदे के फूलों का रस
Reviewed by health
on
November 22, 2018
Rating:
No comments:
Post a Comment