Recent Posts

Seo Services
Seo Services
Results for sehat rakhta hai phit

तेजी से वजन घटाता है दलिया, सेहत रखता है फिट Teji se vajan ghatata hai daliya, sehat rakhta hai phit

November 14, 2018
teji se vajan badhayen,vajan kaise badhayen,sharir hatta katta kaise banayen,ek mahine me vajan,sehat kaise banayen,weight gain tips,sudaul sharir,how to gain weight fast,body kaise banayen,kamjori kaise dur karen,ek mahine me mota kaise hon,main bahut dubla patla hun,skinny body,body buildingTeji se vajan ghatata hai daliya, sehat rakhta hai phit

यदि आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व्यक्ति हैं, तो आपने मधुमेह काे कंट्राेल करने आैर शरीरिक ऊर्जा को बढ़ाने वाले दलिया के फायदाें के बारे में सुना ही हाेगा।लेकिन क्या आप जानते थे कि दलिया आपके अतिरिक्त वजन यानि माेटापे काे कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। जी हां, यह सही है कि दलिया माेटापा घटाने में बहुत ही कारगर है।
संयुक्त राज्य कृषि विभाग ( यूएसडीए ) के अनुसार, 100 ग्राम दलिया में 357 कैलोरी, 7.14 ग्राम प्रोटीन, 11.9 ग्राम फाइबर और 1.55 ग्राम वसा हाेती है।
पाैष्टिक गुणाें से भरपूर दलिया बेहतर नाश्ते के रूप में भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खाया जाता है। दलिया काे दूध या पानी में पकाया जा सकता है। आप अपने नाश्ते से चावल हटाकर दलिए का सेवन कर सकते हैं। जाे आपकी सभी सेहत संबंधी जरूरताें काे पूरा करता है।
दलिया में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी की मात्रा अधिक हाेती है।ये सभी वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप इसमें गाजर, मटर, टमाटर और कैप्सिकम जैसी पाेषक चीजें डालकर आैर भी गुणकारी बना सकते हैं।

वजन घटाने के लिए दलिया

वजन घटाने वाले और फिटनेस के प्रति जागरूक लाेग दलिया खाना पंसद करते हैं क्योंकि यह कैलोरी में बेहद कम है। यूएसडीए पोषण डेटा के अनुसार, एक कप पके हुए दलिया में 150 कैलोरी होती है, जो बहुत कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।कैलोरी कम हाेने के साथ-साथ इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा हाेती है।फाइबर पाचन काे दुरूस्त रखता है। जाेकि वजन कम करने के लिए आवश्यक है। दलिया का सेवन आपकाे लम्बे समय तक पेट भरे रहने का एहसास दिलाता है। आैर आप कुछ भी खाने से परहेज करते हैं।
इसके अलावा, दलिया प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत बनाता है। प्रोटीन को पचाने में काफी समय लगता है, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और वज़न को नियंत्रित करने वाले तत्वाें को सक्रिय करता है।



तेजी से वजन घटाता है दलिया, सेहत रखता है फिट Teji se vajan ghatata hai daliya, sehat rakhta hai phit तेजी से वजन घटाता है दलिया, सेहत रखता है फिट Teji se vajan ghatata hai daliya, sehat rakhta hai phit Reviewed by health on November 14, 2018 Rating: 5
ads 728x90 B
Powered by Blogger.